फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person died after a car collided with a divider on Delhi-Meerut Expressway

Road Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Mon, 03 Mar 2025 04:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Mar 2025 04:51 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर नोएडा से हापुड़ जाते हुए एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन
One person died after a car collided with a divider on Delhi-Meerut Expressway
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेयान स्कूल के सामने टोल बूथ पर डिवाइडर लगाकर एनएचएआई ने एक रोड बंद कर रखा है। नोएडा से ऑल्टो कार में हापुड़ जा रहे खैराद मैकेनिक अलाउद्दीन (45) पुत्र शहाबुद्दीन निवासी ग्राम रसूलपुर हापुड़ की कार टोल बूथ के डिवाइडर में टकरा गई। इस दौरान कार चालक अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे अलाउद्दीन के रिश्तेदार मोहम्मद दानिश ने बताया कि उनके जीजा अलाउद्दीन (45) नोएडा में खैराद मैकेनिक का कार्य करते थे। रविवार रात साढ़े 10 बजे नोएडा से अपने घर ग्राम रसूलपुर हापुड़ आ रहे थे। इनके दो बेटी और दो बेटे हैं। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को रविवार रात 10:30 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार चालक के घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी डासना में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed