फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One more patient infected with corona virus found in Delhi

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज मिला, तीन पहुंची संख्या

Sat, 07 Mar 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
One more patient infected with corona virus found in Delhi
कोरोना का डर... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीज मिल चुके हैं। गुरुग्राम स्थित पेटीएम कंपनी में कार्यरत कर्मचारी भी दिल्ली का ही निवासी है। वहीं, दो मरीज पश्चिमी और एक पूर्वी जिले में मिला है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में तीसरे मरीज की पहचान हुई है। इससे पहले मयूर विहार निवासी 45 वर्षीय और उत्तम नगर निवासी पेटीएम कर्मचारी की पहचान हो चुकी है। अब तीसरा मरीज पश्चिमी दिल्ली का ही निवासी है।
विज्ञापन


मंत्रालय से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके घर के सात सदस्यों को निगरानी के लिए अलग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस 25 वर्षीय मरीज ने हाल ही में थाईलैंड और मलयेशिया की यात्रा की है। विभाग के अनुसार, रोगी की पत्नी, माता-पिता, भाई, भाभी और उनके दो बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। जांच के लिए उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं। 

मरीज का का कार्यालय गुरुगाम में है लेकिन वह अपने घर से काम कर रहा था। उसे सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि रोगी, उसकी पत्नी, भाई और भाभी घर से काम करते थे। उन्होंने कहा कि वे अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं जो उसके संपर्क में आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अभी तक 31 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 



 

20 दिन में 2 हजार से ज्यादा लोगों ने कराई जांच

कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बीते 20 दिन में 2 हजार से ज्यादा लोग अपनी जांच करा चुके हैं। इसमें विदेशों से आने वालों को छोड़ दें तो करीब 500 दिल्ली वालों ने पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल दिए हैं।

दिल्ली में एम्स और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल सेंटर में कोरोना वायरस की जांच जारी है, जबकि सैंपल एकत्रित करने के लिए लेडी हार्डिंग और आरएमएल अस्पताल की मदद ली गई है। शुक्रवार तक इन दोनों ही लैब में 2 हजार से ज्यादा सैंपल जांच के लिए पहुंच चुके हैं। पिछले महीने चीन के वुहान से भारत आए 654 नागरिकों के 1308 सैंपल 14 दिन के भीतर भेजे गए थे। 

इसके बाद छावला स्थित आईटीबीपी कैंप में मौजूद 236 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए हैं। दो दिन बाद इनके सैंपल फिर से लिए जाएंगे। इनके अलावा आरएमएल, एम्स और एनसीडीसी में 500 सैंपल पिछले तीन दिन में एकत्रित हुए हैं। करीब 230 सैंपल आरएमएल से जांच के लिए लैब में पहुंचे हैं। 

दरअसल देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पुणे स्थित प्रयोगशाला को सबसे पहले कमान सौंपी गई थी। शुरुआत में पुणे प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने सैंपल की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते सरकार ने प्रयोगशालाओं को राज्यवार विस्तार किया। हालांकि इसके बाद भी पुणे की प्रयोगशाला की निगरानी में सभी राज्यों में जांच की जा रही है। 

शुक्रवार को देशभर में 3404 लोगों ने कोरोना वायरस की जांच कराई है। इनसे 4058 सैंपल एकत्रित कर जांचे गए हैं। देश में 51 प्रयोगशालाएं सैंपल की जांच कर रही हैं, जबकि 57 सेंटर सैंपल एकत्रित करने के लिए बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed