{"_id":"2181cb9a496cedf97da1af1a5525085a","slug":"one-more-overbridge-to-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रनो को मिलेगा एक और ओवरब्रिज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रनो को मिलेगा एक और ओवरब्रिज का तोहफा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी वासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है।
विज्ञापन
रूपवास ओवरब्रिज के अलावा अब दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर भी चार लेन का एक किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस ब्रिज को सेतु निगम और रेलवे मिलकर बनाएंगे, जिसमें करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होगा।
काफी लंबे समय से दादरी के लोग रेलवे फाटक पर जाम से परेशान हैं। लोगों को करीब पांच साल पहले उम्मीद जगी थी कि रूपवास ओवरब्रिज बनने से उनको आराम होगा, लेकिन वह भी बीच में बंद हो गया। अब यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन ने यह पहल की है।
विज्ञापन
कॉरपोरेशन और रेलवे दोनों मिलकर इस ब्रिज को पूरा करेंगे। यूपी कॉरपोरेशन के एई सिविल एनआर वर्मा ने बताया कि फिलहाल रेलवे लाइन के दोनों ओर यूपीपीसीएल और एनपीसीएल से पांच-पांच सौ मीटर तक तार हटाकर खंभों को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा व इंदिरापुरम को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी
इसके अलावा अनुमानित लागत का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। चुनावों के बाद ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक के ऊपर रेलवे ब्रिज बनाएगा। जबकि रेलवे लाइन से दोनों ओर के 500-500 मीटर ओवरब्रिज यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से बनाए जाएंगे।
रोजाना जलता है लाखों का ईंधन
रेलवे फाटक पर अकसर तिलपता कंटेनर डिपो और दादरी रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप तक जाम लग जाता है। जाम में ज्यादातर वाहन चालू रहते हैं और इंजन चालू होने की हालत में कई-कई घंटे तक खडे़ रहते हैं। इससे हर रोज लाखों रुपये का ईंधन जल जाता है।