फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one more journalist gets aap ticket from new delhi

एक और पत्रकार को मिला AAP का टिकट

Mon, 10 Mar 2014 06:45 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
one more journalist gets aap ticket from new delhi

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसी लिस्ट में एक और बड़े पत्रकार को नई दिल्ली से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


जाने माने खोजी पत्रकार आशीष खेतान आम आदमी पार्टी की ओर से नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के अजय माकन को चुनौती देंगे।

अपनी खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर आशीष खेतान ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

दक्षिण‌ दिल्ली से कर्नल देवेंद्र शेहरावत होंगे उम्मीदवार

one more journalist gets aap ticket from new delhi
आम आदमी पार्टी ने दक्षिण दिल्ली सीट से कर्नल देवेंद्र शेहरावत को पार्टी से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले पत्रकार भी हैं शामिल

one more journalist gets aap ticket from new delhi

केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर साल 2009 में जूता फेंकने वाले पत्रकार जरनैल सिंह को आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। आप ने लोकसभा चुनावों के लिए जो अपनी पहली सूची जारी की है उसमें जरनैल सिंह का नाम था।

जरनैल सिंह आप के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार होंगे। 16 फरवरी को आई पहली लिस्ट में नाम आने के बाद जरनैल सिंह ने कहा था मैंने पश्चिम दिल्ली से टिकट के लिए आवेदन किया था और मुझे सूचित किया गया कि मेरा चयन कर लिया गया है।

अप्रैल 2009 में सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम पर 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेताओं को क्लीन चिट देने संबंधी उनके बयान को लेकर जूता फेंका था। सिंह उस समय एक राष्ट्रीय अखबार में पत्रकार थे।

विज्ञापन

टीवी पर तीखी बहस करता है यह प्रत्याशी

one more journalist gets aap ticket from new delhi

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व टीवी पत्रकार आशुतोष को पार्टी ने दिल्ली के चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। आशुतोष ने आईबीएन 7 के संपादक पद की नौकरी छोड़कर पार्टी को ज्वाइन किया है।

आशुतोष का जन्‍म 1965 में यूपी के मिर्जापुर में हुआ था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्‍नातक करने के बाद उन्‍होंने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी दिल्‍ली से दर्शनशास्‍त्र में पीजी करने वाले आशुतोष चांदनी चौक से कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को चुनौती देंगे।

हालांकि पार्टी के टिकट देने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने ही आशुतोष का वहां विरोध करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने बाहरी आशुतोष को किस आधार पर चांदनी चौक का उम्मीदवार बनाया है।

गांधी जी के पोते ने भी पेश की है चुनौती

one more journalist gets aap ticket from new delhi

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से टिकट दी गई है।

राजमोहन गांधी कांग्रेस के सांसद संदीप ‌दीक्षित को चुनौती देंगे। 2009 में संदीप दीक्षित ने बीजेपी के चेतन चौहान को 241053 वोटो से हराया था।

78 साल के राजमोहन गांधी, महात्मा गांधी के सबसे छोटे बेटे, देवदास गांधी के सबसे बड़े बेटे हैं। राजमोहन गांधी ने 21 फरवरी को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है।

मशहूर शिक्षाविद् हैं आप के यह उम्मदीवार

one more journalist gets aap ticket from new delhi

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. आनंद कुमार आम आदमी पार्टी के साथ शुरूआती दिनों से जुड़े रहे हैं। वह सामाजिक गतिविधयों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं।

को आप ने उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा मैदान में उतारा है। फिलहाल इस सीट से कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल सांसद हैं।

यहीं नहीं वह आप के प्रत्याशियों के चयन में भी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वह आप के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। इस सीट पर उनका सामना कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल या फिर राजेश लिलोठिया से होने की संभावना है।

महेंद्र ने खत्म कराया था आप में उपजा विरोध

one more journalist gets aap ticket from new delhi

उत्तर-पश्चिमी सीट पर शुरुआत में विधायक और आप सरकार में मंत्री रह चुकी राखी विडलान को टिकट दिए जाने की संभावना थी, जिसका घर में ही विवाद शुरू हो गया था।

एक बार तो विरोध इतना बढ़ गया था कि आप ऑफिस के सामने ही कार्यकर्ता अनशन पर बैठ गए थे। तब महेंद्र सिंह के नाम की घोषणा होने के बाद सरा विवाद सुलझ गया था।

फिलहाल इस सीट से कांग्रेस की कृष्‍णा तीरथ सांसद हैं, जिन्हें अब आप के महेंद्र सिंह टक्कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed