{"_id":"bc1434fe176a9886431823f91ece8dc9","slug":"one-more-clover-leaf-on-mahamaya-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाया फ्लाईओवर पर एक और क्लोवर लीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाया फ्लाईओवर पर एक और क्लोवर लीफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 18 Feb 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास एक और क्लोवर लीफ बनाने पर प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह क्लोवर लीफ महामाया बालिका इंटर कॉलेज के सामने वाली सर्विस रोड को महामाया फ्लाईओवर से जोड़ेगी।
यह भी पढ़ें:इस योजना से जल्दी दूर हो जाएगा बिजली संकट
महामाया बालिका इंटर कॉलेज की तरफ से सर्विस लेन से होकर आने वाले वाहनों को दिल्ली जाने के लिए करीब 50 मीटर की दूरी में गलत दिशा में चलना पड़ता है। तब जाकर महामाया फ्लाईओवर से होते हुए दिल्ली जाते हैं।
इस क्लोवर लीफ केबन जाने से सर्विस लेन से वाहन फ्लाईओवर के जरिए दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
प्राधिकरण के वर्क सर्किल नौ के परियोजना अभियंता आरएस राघव ने बताया कि क्लोवर लीफ दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे।