फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one member of thakthak gang arrested with buyer

ठकठक गिरोह का बदमाश खरीदार के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने छह मामले सुलझाने का किया दावा

Wed, 18 Sep 2019 05:56 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Sep 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
one member of thakthak gang arrested with buyer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने ठक-ठक गिरोह के बदमाश इंद्रपुरी निवासी विशाल को गिरफ्तार कर छह मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने उससे चोरी का सामान खरीदने वाले फरीदाबाद निवासी दिनेश को भी पकड़ा है। इनसे पुलिस ने छह स्मार्ट फोन, एक लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विशाल पर पहले से लूटपाट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। 16 सितंबर को स्पेशल स्टाफ के एएसआई दिलीप सिंह को मिली एक सूचना के बाद महरौली-बदरपुर रोड पर घेराबंदी कर स्कूटी से पहुंचे विशाल और दिनेश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह गुलेल से कार के शीशे तोड़कर, कार से तेल गिरने और टायर पंचर होने का इशारा कर चालक का ध्यान भटकाकर वारदात करता था। पुलिस ने विशाल की गिरफ्तारी से छह मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed