{"_id":"4113bb2a8b062928f1f5d7cbf90876bd","slug":"one-dead-in-accident-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर बदल रहे युवक को केंटर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर बदल रहे युवक को केंटर ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 21 Oct 2014 07:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक केंटर ने कार का पहिया बदल रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने केंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी अनिल कुमार (39) किसी काम से रविवार को ग्रेटर नोएडा गए थे। रात में वहां से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा जा रहे थे। बादौली गांव के पास उनकी कार का पहिया पंचर हो गया। अनिल ने कार को साइड में लगाकर टायर बदल रहे थे तभी एक तेज रफ्तार केंटर ने अनिल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जब तक पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब तक अनिल ने दम तोड़ दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक मौके पर केंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केंटर को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अक्सर रफ्तार लेती है जान
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 फीसदी हादसे ऐसे वाहनों से होते हैं जो साइड में खडे़ वाहनों से टकराते हैं। चूंकि वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से भी अधिक होती है और ओवरटेक करते समय गाड़ी पर पूरी तरह काबू में नहीं रहता है और उसी समय हादसा हो जाता है।
पुलिस और यातायात पुलिस समय-समय पर वाहन चेकिंग, ब्रेथ एनालाइजर और औचक रफ्तार जांच का अभियान चलाती है। इस दौरान गलत तरीके से वाहन चलानेवालों पर कार्रवाई भी की जाती है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी
स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
नोएडा सेक्टर-39 थाना के अंतर्गत सेक्टर-126 में सोमवार शाम सड़क पार कर रहे एक युवक को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।