फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One dead and two injured in a dispute over asking for a bidi in Delhi

बीड़ी न देने पर बिगड़ी बात: आरोपियों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 22 Apr 2025 12:33 PM IST
सार

पार्क में बीड़ी न देने पर थप्पड़ मारा। इसके बाद सबुक्ता अपने बेटों सोहैब और मोहसिन के साथ मुन्ना के घर गईं और उससे इस व्यवहार का कारण पूछा। बहस के दौरान मुन्ना, इम्तियाज और सनी ने सोहैब, मोहसिन और अकरम पर चाकू से कई वार किए।

विज्ञापन
One dead and two injured in a dispute over asking for a bidi in Delhi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रेम नगर के जे-ब्लॉक में  सोमवार की रात हुई चाकूबाजी की घटना में 21 वर्षीय सोहैब की मौत हो गई, जबकि उसके भाई मोहसिन (23) और दोस्त अकरम घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों फिरोज उर्फ मुन्ना, इम्तियाज और सौदागर खान उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना पुल प्रहलादपुर को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें सार्वजनिक शौचालय के पास चाकूबाजी की सूचना दी गई। जांच अधिकारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था। घायलों को ईएसआई अस्पताल ओखला ले जाया गया, जहां सोहैब को मृत घोषित कर दिया गया। मोहसिन का इलाज जारी है और उसे बाद में सफदरजंग अस्पताल (एसजेएच) रेफर किया गया। अकरम के बाएं हाथ में भी चोट आई है।
विज्ञापन


मृतक की मां सबुक्ता (55) के बयान के अनुसार, रात करीब 11 बजे सोहैब ने बताया कि मुन्ना और सनी ने उसे पास के पार्क में बीड़ी न देने पर थप्पड़ मारा। इसके बाद सबुक्ता अपने बेटों सोहैब और मोहसिन के साथ मुन्ना के घर गईं और उससे इस व्यवहार का कारण पूछा। बहस के दौरान मुन्ना, इम्तियाज और सनी ने सोहैब, मोहसिन और अकरम पर चाकू से कई वार किए। सोहैब गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और जिला अपराध टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शी और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना पुल प्रहलादपुर में एफआईआर नंबर 173/25 दर्ज की गई, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना बीड़ी मांगने पर शुरू हुए मामूली विवाद का परिणाम थी, जो हिंसक झड़प में बदल गई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed