{"_id":"5b0637c84f1c1b51778b501a","slug":"one-dead-and-one-injured-in-a-road-accident-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रफ्तार का कहर, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रफ्तार का कहर, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 May 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसा दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हुआ।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को करीब 10 बजे एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे विकास नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मृतक जगतपुरी इलाके का रहने वाला था। जो अपनी इंडेवर कार से नंद नगरी से दुर्गापुरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नंदनगरी के पास उसकी कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार चलाना सीख रही महिला ने बुजुर्ग को कुचला, मौत
फाइल फोटो
वहीं उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कार चलाना सीख रही महिला संतोष देवी (42) ने शाम की सैर के लिए निकले बुजुर्ग कीर्ति बल्लभ (70) को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।
वारदात के समय पति संतोष को कार चलाना सीख रहा था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस पति जीवन से पूछताछ कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, कीर्ति बल्लभ उत्तराखंड, कॉलोनी, बुराड़ी में रहते थे। मंगलवार शाम करीब 5:40 बजे कीर्ति पत्नी और बेटी के साथ सैर के लिए निकले। उत्तराखंड पार्ट-2 चर्च के पास काले रंग की मारुति ईको कार ने कीर्ति को कुचल दिया। कार कीर्ति के पड़ोसी जीवन की है।