फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One crore rupees extortion sought from relative due to loss in business in delhi

Delhi Crime: कारोबार में घाटा होने पर रिश्तेदार से मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, जिम संचालक और साथी गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

मामले की जांच के दौरान जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक जे पी मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाया कि पीड़ित को एक विदेशी और दो भारतीय नंबरों से कॉल किए गए हैं। पुलिस को भारतीय नंबरों की जांच में पता चला कि दोनों फोन हरियाणा के धारूहेड़ा में दो जगहों से कारों का इस्तेमाल कर छीने गए हैं।

विज्ञापन
One crore rupees extortion sought from relative due to loss in business in delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में कारोबार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक जिम कारोबारी ने गैंगस्टर नीरज बवानिया का साथी बनकर दूर के रिश्तेदार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी। बाहरी जिला पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धमकी देने के लिए जिन दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था उसे हरियाणा के दो अलग अलग जगहों से झपटा था। पुलिस आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। 
विज्ञापन


मियांवाली में जूते का कारोबार करने वाले सचिन ने 24 अगस्त को पश्चिम विहार ईस्ट थाने में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि दो तीन दिन से विदेशी नंबर से उसके पास कॉल आ रहे हैं और फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया का साथी बताकर उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक जे पी मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाया कि पीड़ित को एक विदेशी और दो भारतीय नंबरों से कॉल किए गए हैं। पुलिस को भारतीय नंबरों की जांच में पता चला कि दोनों फोन हरियाणा के धारूहेड़ा में दो जगहों से कारों का इस्तेमाल कर छीने गए हैं। एक टीम धमकी देने में इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय नंबरों की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फोन कलानौर रोहतक के रहने वाले पंकज के फोन से किया गया है। 12 सितंबर को पुलिस ने दबिश देकर पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके घर से फोन झपटने में इस्तेमाल नेक्सॉन कार मिल गई।

पूछताछ में पंकज ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह कलानौर हरियाणा में जिम चलाता है। लॉकडाउन के कारण उसे भारी नुकसान हुआ। उस पर 90 लाख का कर्ज था। घाटे को पूरा करने के लिए उसने साथी शशि और संजू के साथ मिलकर गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम पर लोगों से रंगदारी वसूलने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed