{"_id":"5d8bd74f8ebc3e017d3638b0","slug":"one-and-half-year-old-child-dies-due-to-wall-collapse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, लापरवाही का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, लापरवाही का मामला
Thu, 26 Sep 2019 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार इलाके में तीसरी मंजिल पर बनी सीढ़ियों की दीवार गिरने से डेढ़ साल के रितेश की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर यूपी के फतेहपुर स्थित अपने गांव चले गए। आनंद विहार थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला रमेश (35) गली नंबर-13, कड़कड़ड़ूमा गांव में पत्नी संगीता देवी, बेटी दीपिता (6), दीपांशी (3) और डेढ़ वर्षीय बेटे रितेश के साथ रहता था। सोमवार सुबह रमेश इंदिरापुरम स्थित एक कंपनी में अपने केयरटेकर के काम पर गया था।
विज्ञापन
करीब 8 बजे संगीता रितेश को लेकर तीसरी मंजिल स्थित छत पर कपड़े सुखाने गई। मकान मालिक योगेंद्र ने सीढ़ियों की जर्जर दीवार पर कील ठोककर रस्सी बांधी हुई थी। संगीता ने रितेश को वहीं बिठा रखा था। गीले कपड़े डालते ही रस्सी के साथ दीवार वहीं खेल रहे रितेश के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
संगीता ने शोर मचाया और बेटे को मलबे से निकालकर पड़ोस में रहने वाली ननद के साथ हेडगेवार अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। रमेश ने बताया कि वह तीन माह पूर्व ही यहां रहने आया था। उसने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया।