{"_id":"5cc8eaa2bdec220779073c3f","slug":"one-and-half-year-child-murder-in-delhi-police-reveals-death-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला : नाले में डालकर बच्चे ने मासूूम को मारे थे पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला : नाले में डालकर बच्चे ने मासूूम को मारे थे पत्थर
Wed, 01 May 2019 06:08 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 May 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुरबेरी थाना इलाके में साढ़े आठ वर्षीय बच्चे ने डेढ़ वर्षीय मासूम आलोक की हत्या बहुत ज्यादा खुंदक में की थी। उसने आलोक का मुंह पहले कई बार हौदी में डुबोया और फिर उसे पास में स्थित गंदे पानी की नाली में फेंक दिया। इसके बाद उसने मासूम के सिर पर तीन से चार पत्थर भी मारे थे। पुलिस को मौके पर खून से सने पत्थर मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी साढ़े आठ वर्षीय बच्चे को मंगलवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने काउंसलिंग कराई तो आरोपी ने कहा कि उसने आलोक को नहीं मारा है। वह जिंदा है और अपने घर में खेल रहा होगा। आरोपी कभी-कभी बहुत ज्यादा बहकी हुई बातें कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की मां नहीं है। परिवार में पिता, तीन भाई और एक बहन हैं। वह इलाके में अक्सर बेवजह घूमता रहता था।
विज्ञापन
काउंसलिंग के दौरान आरोपी ने बताया कि आलोक की बहन ने चार दिन पहले उसके भाई को खेल-खेल में पीट दिया था। इससे उसका भाई छत पर गिर गया और उसके सिर में चोट आई थी। इस पिटाई का बदला लेने के लिए उसने आलोक को हौदी में डुबो दिया और फिर नाली में फेंक दिया।
विज्ञापन