फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One accused arrested for robbing a woman after offering her a lift

Delhi NCR News: लिफ्ट देकर महिला को लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला के नंद नगरी इलाके में 7 नवंबर को हुई थी लूट
विज्ञापन

-पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने नंद नगरी इलाके में एक महिला को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी मिथिलेश कुमार (34) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की सेंट्रो कार बरामद की गई है।

मिथिलेश ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात की थी। लूटपाट में आरोपियों ने महिला को चलती कार से फेंकने का भी प्रयास किया था। बाद में वह महिला को उतारकर भाग गए थे। नंद नगरी थाना पुलिस मिथिलेश से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 7 नवंबर को नंद नगरी थाना पुलिस को एक महिला के साथ लूटपाट की सूचना मिली थी। खबर मिलने के बाद टीम वहां पहुंची तो पुलिस को 48 वर्षीय एक महिला मिली। पीड़िता ने बताया कि वह गगन सिनेमा टी- प्वाइंट के पास बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक सफेद रंग की सेंट्रो कार आकर रुकी। कार में दो लोग सवार थे। आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने की बात की। कार में लिफ्ट देकर आरोपियों ने महिला के कुंडल और कैश लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed