फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Once again anna movement starts from jantar mantar

मोदी के खिलाफ अन्ना के साथ मिलकर हुंकार भरेंगे केजरीवाल

Mon, 23 Feb 2015 07:27 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Once again anna movement starts from jantar mantar

समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली के जंतर मंतर से भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ अपना आंदोलन शुरु कर दिया है। अन्ना ने इस कानून और सरकार की तुलना ब्रिटीश राज से की। अन्ना ने कहा कि कानून में पहले यह प्रावधान था कि अगर किसी गांव के 70 प्रतिशत लोग विरोध करें तो उनकी जमीन पर कब्जा नहीं किया जा सकता लेकिन सरकार ने नए कानून में से इस प्रावधान से ही हटा दिया।

विज्ञापन


इसी बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अन्ना से मुलाकात के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता आशीष खेतान भी वहां पहुंचे। मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि आंदोलन में केजरीवाल उनका साथ देंगे।
विज्ञापन


इस बीच अन्ना ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली चुनाव के दौरान आप के स्टार प्रचारक रहे कुमार विश्वास को मंच पर आने से मना कर दिया है।

अन्ना ने कहा कि अगर राजनीतिक दलों के लोग आंदोलन में शामिल होंगे तो लोगों को लगेगा कि यह कोई राजनीतिक विरोध है। हालांकि अन्ना ने कहा कि अगर कुमार विश्वास आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं तो वह भीड़ का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन उन्हें मंच पर आने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी के लिए केंद्र सरकार पर डाला जाएगा दबाव

Once again anna movement starts from jantar mantar

मौजूदा आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के लिए लाए गए अध्यादेश का देश भर के किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों पलवल से किसानों ने दिल्ली के लिए पदयात्रा शुरू की है।

अन्ना हजारे ने इसे हरी झंडी दिखाई थी। किसानों का काफिला सोमवार देर शाम दिल्ली की सीमा पर दस्तक देगा। मंगलवार को जंतर मंतर पर इकट्ठा होंगे। इस मौके पर समाजसेवी मेधा पाटकर, पीवी राजगोपाल, गोविंदाचार्य, जल पुरुष राजेंद्र सिंह समेत दूसरे आंदोलनों से जुड़े और लोग भी मौजूद रहेंगे।

केजरीवाल और अन्ना की मुलाकात मुमकिन

Once again anna movement starts from jantar mantar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अन्ना हजारे से महाराष्ट्र सदन में मुलाकात मुमकिन है। हालांकि दिल्ली विधान सभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, फिर भी अगर अन्ना ने हामी भरी तो केजरीवाल महाराष्ट्र सदन में अन्ना से मुलाकात कर सकते हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया है कि निजी तौर पर वह आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।

सोमवार को जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे के आंदोलन में खलल पड़ सकता है। अन्ना के पूर्व समर्थक दो गुटों में बंट गए हैं। एक आम आदमी पार्टी के साथ है, जबकि दूसरा गुट आप का विरोध कर रहा है। दूसरा गुट भी अन्ना के आंदोलन को समर्थन दे रहा है। सूत्र बताते हैं कि अन्ना को समर्थन देने के लिए अगर केजरीवाल जंतर-मंतर आते हैं तो आंदोलन दो हिस्सों में बंट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed