फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On-the-spot mop-up admissions in DU from tomorrow

Delhi NCR News: डीयू में ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
- डीयू की ओर से आमंत्रित उम्मीदवारों को मिलेगा दाखिला
विज्ञापन


- यूजी के अलग-अलग कार्यक्रमों की 9194 खाली सीट भरने की है कवायद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी के विभिन्न कार्यक्रमों में ऑन द स्पॉट मॉप अप राउंड के लिए 23 सितंबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दाखिला के समय उम्मीदवार का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा।डीयू ने मॉप अप राउंड-1 के तहत खाली रह गई सीटों को भरने के लिए फिर से कवायद शुरू की थी। 9194 सीटें खाली रह गई थी। इसमें सामान्य श्रेणी में विभिन्न कार्यक्रमों में 1439, ओबीसी श्रेणी में 2136, एससी श्रेणी में 1092, एसटी श्रेणी में 1528, ईडब्ल्यूएस में 1248, दिव्यांग श्रेणी में 1263, सिख में 246 और क्रिश्चियन में 242 सीटें खाली पड़ी हैं। इन खाली सीटों पर दाखिला के लिए डीयू ने 19 सितंबर तक पंजीकरण के निर्देश दिए थे। विश्वविद्यालय किस कॉलेज में किस कार्यक्रम की सीट खाली पड़ी है उसको लेकर सूचना जारी कर चुका है।

सीट आवंटन और दाखिला की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। मेरिट और सीट की उपलब्धता के आधार पर उम्मीदवार को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी सूची छात्रों को ईमेल के जरिए भेजी जाएगी। उसके बाद छात्रों को विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के अनुसार उम्मीदवार को रिपोर्ट करना होगा। अनुपस्थित रहने पर किसी शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार आवंटित सीट अंतिम होगी उसके बाद कोई अपग्रेड और दाखिला वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीट आवंटन के समय अगर कोई उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिला शुल्क जमा करने में विफल होता है तो उस सीट को तुरंत रद्द कर अगले उम्मीदवार को आवंटित किया जाएगा। अगर उम्मीदवार निर्धारित समय पर रिपोर्ट नहीं करता है तो दाखिले के दावे को किसी परिस्थति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दाखिले के समय दस्तावेजों में कमी मिलने पर उम्मीदवार को रद्द कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को परामर्श दिया है कि स्पॉट दाखिला होने के कारण वह फीस के लिए खाते में पर्याप्त धन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट दाखिला के लिए यह दस्तावेज जरूरी

-आमंत्रण पत्र की प्रति

-सीएसएएस(यूजी) फॉर्म की प्रति

-कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

-कक्षा दसवीं की मार्कशीट/बर्थ सर्टिफिकेट

-भारत सरकार द्वारा जारी पहचान से जुड़ा दस्तावेज

-आरक्षण/कैटेगरी सर्टिफेकट (मान्य होने पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed