फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First took vote from women and now became maid.

‘महिलाओं के मुद्दे पर वोट और अब नौकरानी बनाया’

Mon, 22 Jun 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jun 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
First took vote from women and now became maid.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार के विज्ञापनों पर भाजपा व कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी पार्टियों ने इसे महिमामंडन वाला प्रचार बताया है। भाजपा ने इस विज्ञापन को अदालत के आदेश का उल्लंघन करार दिया है।

विज्ञापन


चेतावनी दी है कि अगर इसे तुरंत नहीं हटाया गया तो वह शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को इस बाबत एक पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली महिला आयोग ने विज्ञापन को महिलाओं को अपमानित करने वाला करार दिया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि विज्ञापन में 11 बार केजरीवाल का नाम आना व्यक्ति पूजा का द्योतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के पैसे की बर्बादी

First took vote from women and now became maid.

प्रदेश भाजपा का कहना है कि दिल्ली सरकार ने आम जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद कर मुंबई व बिहार के अखबारों में विज्ञापन दिया है। प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के 13 मई, 2015 के आदेश का उल्लंघन है।

निर्णय में स्पष्ट है कि सत्ताधारी दल सरकारी पैसे से जारी विज्ञापन में न तो किसी नेता विशेष का महिमामंडन कर सकता है और न ही अन्य दलों की निंदा।

भाजपा इस विज्ञापन पर कानूनी सलाह ले रही है। जल्द ही न्यायालय को इस अवमानना के तरफ ध्यान आकर्षित करेगी। अरविंद केजरीवाल की सरकार को लेकर चल रहे विज्ञापन पर दिल्ली महिला आयोग को ऐतराज है।

आप सरकार को विज्ञापन पर मिलेगा नोटिस

First took vote from women and now became maid.

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह का कहना है कि चुनाव से पहले महिलाओं के नाम पर वोट मांगे और अब गद्दी मिलने के बाद उन्हें विज्ञापन के माध्यम से नौकरानी बनाकर दिखाया जा रहा है।

इस विज्ञापन से महिला की छवि धूमिल हो रही है। इस मुद्दे पर सोमवार को सरकार को नोटिस भेजा जाएगा। बरखा के मुताबिक, विज्ञापन में दिखाया गया है कि पत्नी ही भाग-भाग कर काम करती है। जबकि पति आराम से अखबार पढ़ रहा है।

आयोग को इस बात का दुख है कि महिलाओं के अधिकारों का दम भरने वाली आप पार्टी ने विज्ञापन में उसे महज एक काम वाली बना दिया। वह ऑटो, बिल और सब्जी खरीदने में ही बिजी है। हालांकि आम घरों में महिलाओं की बजाय पुरुष काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed