फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On-spot billing hit the brakes, tension increased.

ऑन स्पॉट बिलिंग पर लगा ब्रेक, फिर बढ़ी परेशानी

Thu, 24 Sep 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Sep 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
On-spot billing hit the brakes, tension increased.

उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए शुरू की गई ऑन स्पॉट बिलिंग की सुविधा पर सिस्टम का ब्रेक लग गया है। सबसे पहले तिलपत सब डिवीजन में इस सुविधा को शुरू किया गया था।

विज्ञापन


लेकिन एक बार फिर यहां निगम की लचर कार्यशैली ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। करोड़ों रुपये की लागत से शुरू हुई ऑन स्पॉट बिलिंग की सुविधा सालभर भी उपभोक्ताओं को नहीं मिली।
विज्ञापन


महज नौ महीने बाद ही इसे बंद कर दिया गया। अब एक बार फिर उपभोक्ताओं को मैनुअल तरीके से बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं।

ऐसे में एक बार फिर उन समस्याओं का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है जिनके समाधान के लिए ऑन स्पॉट बिलिंग शुरू हुई थी। गलत बिजली बिलों से उपभोक्ताओं की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या थी ऑन स्पॉट बिलिंग प्रणाली
ऑन स्पॉट बिलिंग सिस्टम के तहत बिजली निगम की बिलिंग एजेंसी के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर रीडिंग लेते थे और मौके पर ही बिजली के बिल का प्रिंट दे देते थे। बिल में किसी तरह की गलति की संभावना नहीं होती थी।

अगर कोई गलति होती थी तो उसे मौके पर ही सुधार लिया जाता था। तिलपत सब डिवीजन से बाकायदा बिजली निगम के एमडी अरुण कुमार ने इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद पूरे जिले में इसे लागू किया जाना था, लेकिन बिजली निगम की उदासीनता के चलते इस योजना ने बीच में ही दम तोड़ दिया।

अब नई तैयारी में जुटा निगम
पुरानी योजना ठीक से सिरे चढ़ नहीं पाई अब बिजली निगम नई तैयारी कर रहा है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि ऑन स्पॉट बिलिंग से उपभोक्ताओं को सहूलियत मिल रही थी।


उपभोक्ताओं से इसका बेहतर फीडबैक भी मिल रहा था, लेकिन ऑनलाइन बिजली के नए सॉफ्टवेयर के चलते इसे बंद कर दिया गया है। जिन कंपनियों ने इस सिस्टम को शुरू किया था अब वहीं कंपनियां इसमें सुधार के लिए नए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed