फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On Raksha Bandhan, Namo Bharat trains will be available every eight minutes, with 47 additional trips being added

Delhi NCR News: रक्षाबंधन पर हर आठ मिनट में मिलेगी नमो भारत, 47 अतिरिक्त फेरे बढ़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 27 और 28 अगस्त को बढ़ेगी ट्रेन की आवाजाही, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी 27 और 28 अगस्त को नमो भारत ट्रेन के एक दिन में 47 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। यही नहीं पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेन हर आठ मिनट में उपलब्ध होगी।
अतिरिक्त फेरों का संचालन सराय काले खां से मोदीपुरम स्टेशन के बीच पूरे कॉरिडोर पर किया जाएगा। इससे रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ जाने वाले तथा इन शहरों से दिल्ली आने वाले यात्रियों को अधिक ट्रेनें मिल सकेंगी।
विज्ञापन




बहनों को सबसे अधिक फायदा
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक से दूसरे शहर जाती हैं। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेन चलने से उन्हें यात्रा में सुविधा मिलेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नमो भारत लोगों को सार्वजनिक परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर ट्रेन की आवाजाही और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed