{"_id":"5be96908bdec2269b5183d81","slug":"on-pretext-of-marriage-man-stays-with-lady-made-relation-many-times-then-his-reality-came-forward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर डेढ़ महीने रहा साथ, बनाए संबंध, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर डेढ़ महीने रहा साथ, बनाए संबंध, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई रह गई सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला बादशाहपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़िता पानीपत से आकर अपनी बहन के साथ पालम विहार थाना क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से पानीपत निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में कहा कि वह पालम विहार थाना क्षेत्र में अपनी बहन के साथ रहती है। उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले बादशाहपुर निवासी कृष्ण के साथ हुई थी।
विज्ञापन
कृष्ण ने उसे अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इस पर वह कृष्ण के साथ गांव फाजिलपुर के एक मकान में रहने लगी। आरोप है कि कृष्ण ने किशोरी के साथ सितंबर से अक्तूबर महीने में कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन
एक महीने के दौरान सामने आई चौंकाने वाली ये सच्चाई
इसी दौरान उसे पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इस पर वह आरोपी को छोड़कर अपनी बहन के पास चली गई और इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
महिला उप निरीक्षक मुनेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला उप निरीक्षक मुनेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।