{"_id":"d2de842d10e41b43a7b3d87242e81448","slug":"on-gujarat-model-will-mid-day-meal-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात मॉडल पर नोएडा में मिलेगा मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात मॉडल पर नोएडा में मिलेगा मिड डे मील
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की मिड डे मील ‘तिथि भोजन’ योजना को जिले में सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बच्चों के भोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों की भागीदारी भी होगी। इसे लागू करने के लिए सभी जिलों से मिड डे मील के वितरण की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार गुजरात में चल रही मिड डे मील ‘तिथि भोजन’ योजना को देखते हुए इसे पूरे देश में लागू करने के विचार में है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय सभी राज्यों के साथ बैठक भी कर चुका है।
विज्ञापन
योजना के तहत सभी जिलों में प्राथमिक विद्यालयों और बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा प्रत्येक बच्चे पर आने वाले खाने का खर्च व इनमें सामाजिक सहभागिता के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि योजना को लागू करने के लिए जिलास्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसमें जनभागीदारी बढ़ाकर इसे सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग योजना का प्रचार प्रसार करेगा।
बच्चों के खानपान में आएगा सुधार
बीएसए अशोक कुमार ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संभ्रांत लोगों की बड़ी तादाद है। अगर वे इस बात को गंभीरता से सोचें तो योजना को वास्तविक आधार दिया जा सकता है। इससे बच्चों के खानपान में सुधार होगा। इससे उनका संपूर्ण विकास भी होगा।
ये है योजना
गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को भोजन खिलाने को लोग अपने सम्मान से जोड़ते हैं। वे इसमें सहभागिता दिखाते हैं। शादी, जन्मदिन व त्योहारों पर लोग स्कूलों में बच्चों को खाना खिलाते हैं, जिससे खानपान की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस बात को गुजरात सरकार भी महत्व देती है।