{"_id":"5c27326cbdec2256e741bcc2","slug":"on-ewoman-one-man-in-delhi-are-said-to-have-died-of-winter-dead-body-found-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने ली दो जान, सड़क किनारे तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने ली दो जान, सड़क किनारे तोड़ा दम
Sat, 29 Dec 2018 02:08 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हर कोई जूझ रहा है। लेकिन ये सर्दी उनके लिए जानलेवा बन गई है जिनके सिर पर छत नहीं है और खाने को दो वक्त की रोटी नहीं है। देश की राजधानी से ऐसी ही दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं जो इस बात को सच साबित करती हैं।
दरअसल बीती रात दिल्ली में एक महिला और एक शख्स की सड़क किनारे मौत हो गई। माना जा रहा है कि ये दोनों ही जानलेवा ठंड सहन न कर सके और इनकी मौत हो गई।
पहला मामला मंडी हाउस इलाके में स्थित इरविन कॉलेज के पास का है, जहां देर रात सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। उसने कंबल ओढ़ रखा था। पुलिस को शक है कि महिला की मृत्यु ठंड और बीमारी के चलते हुई है। पुलिस को उसके पास से थैली में रोटियां भी मिली हैं।
दूसरी घटना अलीपुर थाना इलाके की है, जहां सड़क के किनारे पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला। वह बीते कुछ दिनों से नंगली गुरुद्वारे के पास ही रह रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत ठंड के कारण हुई है। कड़कती ठंड में दिन रात खुले आसमान के नीचे रहने से हुई है। पुलिस दोनों ही मामलों में शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।