फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on election commission notice kejriwal writes letter says make me your brand ambassador

EC को केजरीवाल की चिट्ठीः आयोग मुझे बनाए ब्रांड एंबेसडर, पार्टियां नहीं बांटेगी पैसा

Tue, 24 Jan 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
on election commission notice kejriwal writes letter says make me your brand ambassador
kejriwal writes letter to EC - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को नसीहत दी है कि आयोग उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना ले, इसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों में पैसा बांटना बंद कर देंगी।

विज्ञापन


आयोग की चुनावों में पैसे बांटने की 70 साल पुरानी मुहिम को वह दो साल में कामयाब कर सकते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में यह बातें लिखी हैं। इस बारे में केजरीवाल ने सोमवार को एक चिट्ठी आयोग को भेजी है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने वोट के बदले रिश्वत लेने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के आरोप पर चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है।

केजरीवाल ने लिखा है कि आयोग पिछले 70 सालों से चुनावों में पैसे बांटने को रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह नहीं रुका है। जिन पार्टियों के पास पैसा है, वह खुलकर बांटती हैं। चुनाव आयोग कुछ नहीं कर पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर उन्होंने दिल्ली चुनाव का जिक्र किया

on election commission notice kejriwal writes letter says make me your brand ambassador
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आयोग को नसीहत दी है कि अगर आयोग उनके बयान को अपना ले और चुनावों में इसका प्रचार करे तो पार्टियां पैसा बांटना बंद कर देंगी। आयोग को उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना लेना चाहिए।

उन्होंने दावा किया है कि इसके बाद दो साल में सभी पार्टियां पैसा बांटना बंद कर देंगी। उदाहरण के तौर पर उन्होंने दिल्ली चुनाव का जिक्र किया है। जिसमें उनके अनुसार, लोगों ने कांग्रेस और भाजपा से पैसे लिए और वोट आम आदमी पार्टी को दिया। अगले चुनाव में दोनों पार्टियां पैसा नहीं बांटेगी।

आखिर में केजरीवाल ने आयोग से गुजारिश की है कि वह इस मसले में दोबारा विचार करे और उन्हें इस तरह का बयान देने से मना न करे। केजरीवाल ने मसले को सार्वजनिक महत्व का बताते हुए अपने पत्र को मीडिया में जारी भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed