डीजे पर मनचाहा गाना बजाने पर विवाद, छात्र की पीट-पीटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए बीबीए छात्र की डीजे पर मनचाहा गाना लगाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने सोमवार रात लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सिटी थाना पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में से लिया है।
गोकुलधाम सोसाइटी कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला रोहित भारद्वाज (22) दिल्ली स्थित जेआईएमएस इंस्टीट्यूट से बीबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
डीजे को लेकर रोहित का कुछ लड़कों से विवाद हो गया
उसके पिता दीपक भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात 8:15 बजे रोहित अपने दोस्तों के साथ न्यू सुभाष नगर निवासी अंकित के जन्मदिन पर उसके घर गया था।
जन्मदिन पार्टी में चल रहे डीजे को लेकर रोहित का कुछ लड़कों से विवाद हो गया। जिस पर लड़कों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक विवाद डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर हुआ था।
रोहित भारद्वाज इकलौता बेटा था। दीपक के मुताबिक रोहित के मोबाइल पर फोन कर उन्होंने उसे जल्द घर आने को कहा था। जब वह घर नहीं लौटा तो फिर फोन किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
बेटे को पिटता देख पिता ने बीच बचाव किया लेकिन..
सके बाद वह अपनी गाड़ी लेकर अंकित के घर पहुंचे। जब वे अंकित के यहां पहुंचे तो देखा कि रोहित को राजू, ध्रुव और अमित लाठी-डंडे से पीट रहे थे। बेटे को पिटता देख पिता ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर दीवार में जा टकराया और वे बेहोश हो गए।
लथपथ हालत में कुछ दोस्त उसे लेकर रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मेदांता या अन्य अस्पतालों में जाने को कहा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
एसीपी हवा सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने अमित, राजू और ध्रुव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रोहित के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जहां पर पॉर्टी चल रही थी, इसके आसपास कुछ घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस इसकी फुटेज निकलवा कर देख रही है।