{"_id":"f285e223a1fb333464b1fb440acca7fd","slug":"on-billboards-hungama-what-s-app-viral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" होर्डिंग पर ‘हंगामा’...व्हाट्स एप पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग पर ‘हंगामा’...व्हाट्स एप पर वायरल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
लोनी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर माहे-रमजान और ईद की मुबारकबाद के लगे एक होर्डिंग पर मंगलवार को ‘हंगामा’ खड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में यह व्हाट्स एप पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वजह यह थी कि होर्डिंग पर सजदा कर रहे नमाज़ियों की फोटो के ऊपर पूर्व यूपी सीएम मायावती का हाथ उठाकर अभिनंदन करते हुए फोटो लगी है।
होर्डिंग इस तरह बनाया गया है कि पूर्व सीएम की चप्पलें नमाज़ियों के सिर पर दिख रही हैं। लोगों ने व्हाट्स एप पर इसका विरोध शुरू किया तो लोनी के बसपा विधायक जाकिर अली ने होर्डिंग बनाने वाले की गलती बताकर इसे हटवा दिया।
विज्ञापन
लोनी विधायक जाकिर अली सालों से रमजान के महीने में हर रोज लोगों को रोजा इफ्तार कराते हैं। हाल ही में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर उनके पुराने ऑफिस के पास एक होर्डिंग लगवाया गया, जिसमें रमजान और ईद की मुबारकबाद केअलावा रोजेदारों को इफ्तार की जगह बताने के लिए ऐरो बना है।
विज्ञापन
मंगलवार को होर्डिंग की फोटो व्हाट्स एप के एक ग्रुप पर डाली गई। लोगों ने इस होर्डिंग पर विरोध जताया। कमेंट्स पर कमेंट्स आए। इस ग्रुप पर लोनी विधायक भी हैं, लिहाजा उन्होंने कमेंट्स कर रहे लोगों का इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया अदा किया, साथ ही इसे तुरंत हटवाने को कहा।
होर्डिंग बनाने वाले की गलती
लोनी बसपा विधायक जाकिर अली ने बताया कि यह होर्डिंग बनाने वाली की गलती है। होर्डिंग हटवा दिया गया है। अब होर्डिंग को सही कराकर लगवाया जाएगा।