{"_id":"669a308f663709627b858aaac081d0f1","slug":"om-prakash-chautala-in-haryana-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में चौटाला: रिजल्ट देख बिस्तर पर गए पूर्व मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में चौटाला: रिजल्ट देख बिस्तर पर गए पूर्व मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला चुनाव परिणाम से बेहद निराश हैं। चुनाव परिणाम देखने के लिए चौटाला रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही टेलीविजन के पास आकर बैठ गए थे, लेकिन दोपहर 12 बजते-बजते अपनी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदर्शन से हताश-परेशान होकर बिस्तर पर लेट गए। चुनाव परिणाम के बाद उन पर सुरक्षाकर्मियों की विशेष नजर है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल संख्या दो के वार्ड छह में बने मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में बंद ओम प्रकाश चौटाला रविवार सुबह टेलीविजन के सामने बैठ गए। सुबह साढ़े आठ बजे से चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए थे। रुझान से ही चौटाला परेशान होने लगे, लेकिन जब तक पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो गई तब तक चौटाला टेलीविजन से चिपके रहे।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सुबह का नाश्ता नहीं किया था, काफी समझाने के बाद नाश्ता किया और घर पर टेलीफोन से बात भी की। सूत्रों का कहना है कि प्रतिदिन पांच मिनट तक फोन पर दिए गए नंबर पर कैदी बात कर सकता है। चुनाव परिणाम में चौटाला अपनी पार्टी के प्रदर्शन से निराश हैं, लिहाजा उन पर सुरक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन