फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Older children tied nylon thread on private part of second class student in delhi

शर्म और डर से रहा चुप: दूसरी कक्षा के छात्र से हैनानियत, बड़े बच्चों ने प्राइवेट पार्ट पर बांधा नायलॉन का धागा

Sat, 31 Dec 2022 06:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 06:23 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में दूसरी कक्षा के छात्र के साथ स्कूल में हैवानियत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Older children tied nylon thread on private part of second class student in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में दूसरी कक्षा के छात्र के साथ स्कूल में हैवानियत का मामला सामने आया है। स्कूल के कुछ बड़े छात्रों ने किसी बात पर पहले छात्र को पीटा बाद में उसके प्राइवेट पार्ट पर नायलॉन का धागा कसकर बांध दिया। डर की वजह से छात्र ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह दर्द से छटपटाता रहा। 

विज्ञापन

नहलाने के दौरान परिजनों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को देखा तो उनके होश उड़ गए। उस पर जख्म हो चुके थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। शनिवार को पुलिस की एक टीम आरोपी छात्रों की पहचान करने के लिए सरकारी स्कूल भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आठ साल का मासूम छात्र अपने परिवार के साथ कोटला मुबारकपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम का पिता बैंड पार्टी में बैंड-बाजा बजाता है। इसकी मां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। 

विज्ञापन

28 दिसंबर को मासूम की मां ने उसे नहलाने के लिए उसे कपड़े उतारे। उसकी नजर उसके प्राइवेट पार्ट पर गई तो मां के होश उड़ गए। वहां धागा बंधा हुआ था। पूछने पर मासूम रोने लगा और उसने बताया कि स्कूल में कुछ बड़े भाइया ने उसके साथ मारपीट की। बाद में टॉयलेट ले जाकर जबरन उसके कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट पर नायलॉन का धागा बांध दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसे मारने की धमकी दी गई। मासूम ने शर्म और डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया।

इसके बाद वह खुद ही दर्द को बदर्शात करता रहा। मां ने फोन अपने मासूम के पिता को खबर दी। बाद में पीसीआर कॉल की गई। मासूम को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने किसी तरह उसके प्राइवेट पार्ट से धागा काट दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कर लिया गया। 

डॉक्टरों का कहना था कि मासूम की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसका कुछ दिन इलाज चलेगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed