फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ola cab driver muder in Love triangle angle in delhi

ओला कैब चालक मर्डर मामला: लव ट्राई एंगल बना हत्या की वजह, दोस्त गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ola cab driver muder in Love triangle angle in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार रात थाने से चंद कदमों की दूरी पर युवक मेहताब आलम उर्फ गुड्डू की हत्या लव ट्राई एंगल के कारण हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या के आरोप में मेहताब के दोस्त योगेश (28) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


योगेश एक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। मेहताब ने इस युवती से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ा ली थी। यह योगेश को बर्दाशत नहीं हुआ, योगेश ने पहले मेहताब को समझाया, लेकिन नहीं मानने पर योगेश ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने योगेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेहताब परिवार के साथ ई-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहता था। इसके परिवार में अब मां और एक भाई है। मेहताब पिछले कई सालों से अपनी औला कैब चला रहा था। मंगलवार देर रात को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के गेट नंबर-2 के पास अज्ञात युवकों ने मेहताब की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एक फोन सुनते हुए मेहताब बनियान में घर से निकला था। पुलिस ने मेहताब के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो एक युवती से उसकी आखिरी कॉल का पता चला। पूछताछ में युवती ने सच उगल दिया।


उसने बताया कि योगेश के कहने पर उसने कॉल कर मेहताब को घर से बुलाया था। बाद में बाबू जगजीवन राम अस्पताल के बाहर कार में बैठकर योगेश ने मेहताब से बातचीत भी की थी, लेकिन झगड़ा होने पर मेहताब कार से उतरकर जाने लगा। इस बीच योगेश ने अचानक चाकू से हमला कर मेहताब को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed