{"_id":"03b5364824ba732d8ce661e43ef91a54","slug":"okhla-bird-sanctuary-colorfull-birds-in-one-destination","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओखला पक्षी विहारः रंग-बिरंगी पक्षियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओखला पक्षी विहारः रंग-बिरंगी पक्षियों का मेला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्षियों का चहचहाना भला किसे पसंद नहीं होगा। और साथ में एक झील जहां पानी और पक्षियां आपको ये सोचने के लिए मजबूर करेंगी कि ये कौन सी पक्षी है भला। खैर जो भी हो खूबसूरत है। ऐसे ही कुछ विचार आपके दिमाग में तब आएंगे जब आप नोएडा स्थित ओखला बर्ड सैंक्चूअरी आएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली और नोएडा के बार्डर पर कालिंदी कुंज और डीएनडी की ओर से इस पक्षी विहार में आया जा सकता है। सरकार और प्रशासन की उदासीनता के बावजूद यह आज भी उतना ही मौलिक और सुंदर बना हुआ है।
विज्ञापन
पूरी साल भर खुला रहने वाले इस पक्षी विहार में नवंबर और मार्च के बीच जाना सबसे सुखद रहेगा। किसी पक्षी विहार में घूमने का मूल मंत्र होता है शांति और यह इस पक्षी विहार के साथ भी लागू होता है।
विज्ञापन
यहां जाने से पहले अच्छे लेंस वाला कैमरा लेना ना भूलें। क्योंकि 4 किमी क्षेत्रफल में फैले इस विहार में पास की पक्षियां आपको समझ नहीं आएंगी और दूर वाली नहीं दिखेंगी।
302 से भी ज्यादा प्रजातियों की चिड़ियां यहां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ तो विलुप्त हो चली है।
अपनी कार आपको यहां जल्दी पहुंचा देगी। डीटीसी की बस या फिर मेट्रो से भी आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। नोएडा की ओर बोटेनिकल गार्डन और दिल्ली की ओर सरिता विहार यहां से सबसे नजदीक का मेट्रो स्टेशन है।