फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oh, is that so ! What a joke, what is the Faridabad ...

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों में ही होने लगी जूतम पैजार

Tue, 31 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Oh, is that so ! What a joke, what is the Faridabad ...
जांच करते रेल यात्री सेवा समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाली रेल यात्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को ओल्ड और न्यूटाउन स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं का हाल जाना और बदइंतजामी पर नाराजगी जताते हुए रेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया। कमेटी के सदस्यों ने यहां तक कहा कि रेल अधिकारियों ने स्टेशन को मजाक बना रखा है।


रेलकर्मियों की मनमानी का आलम ये था कि कमेटी के सामने ही दो रेलकर्मी आपस में उलझ गए और एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। हैरानी की बात ये है कि विभागीय उच्चाधिकारियों और कमेटी की मौजूदगी का भी ध्यान नहीं रखा गया। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों में बीच बचाव कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे रेल यात्री सेवा समिति के चेयरमैन लाल बिहारी तिवारी, कैलाश नाथ शर्मा, राकेश बी शाह, पंकज कुमार पाठक, मान सिंह चौहान और राकेश सिंह ओल्ड स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया। रेल यात्रियों से भी सुविधाओं के  बारे में पूछा। आरटीआई एक्टिविस्ट रवींद्र चावला ने भी स्टेशनों की अव्यवस्था के बारे में अवगत कराया, पूरे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त और उबड़-खाबड़ प्लेटफार्म को देखकर कमेटी ने रेल अधिकारियों से सवाल जवाब किया। कमेटी ने निर्माणाधीन भवन, एस्कीलेटर, कोच इंडीकेटर, यात्रियों के लिए पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, फुट ओवर ब्रिज सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की और प्रगति की जानकारी ली।


कमेटी ने सीसीटीवी कैमरा न होने, शौचालय की बदतर स्थिति, प्लेटफार्म नंबर दो पर बुक स्टॉल बंद होने, खानपान के एक ही ठेकेदार की कई ट्रॅालियां लगी होने पर नाराजगी जताई। कमेटी के चेयरमैन लाल बिहारी तिवारी ने बताया कि स्टेशन पर मिलने वाली सभी सुविधाओं और अव्यवस्थाओं को नोट कर लिया गया है। मंगलवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के साथ बैठक होगी, जिसमें समस्याओं को उनके सामने रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीसीएम राहुल राय, स्टेशन अधीक्षक केसी मीना, डिप्टी एसएस चंद्र मोहन वार्ष्णेय, संजय राघव, सीएमआई पंकज कुमार सहित अन्य रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।

फीडिंग कॉर्नर बनाने का निर्देश:
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि फरीदाबाद क्लास वन स्टेशन में शुमार है लेकिन यहां जिस तरह की सुविधाएं होनी चाहिए वह नहीं हैं। कमेटी ने कहा कि यहां से बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती हैं। कइयों के पास छोटे छोटे बच्चे होते हैं लेकिन उन्हें दूध पिलाने के लिए एकांत स्थान नहीं मिल पाता। इसलिए स्टेशन पर एक फीडिंग कार्नर बनाया जाए ताकि वह बच्चों को दूध पिला सकें।


अस्पतालों के नाम व नंबर लिखवाने को कहा:
कमेटी सदस्यों ने कहा कि स्टेशन अधीक्षक के कमरे में किसी भी नियरेस्ट अस्पताल का न तो नाम लिखा है और न ही किसी डॉक्टर का संपर्क नंबर। ये तो घोर लापरवाही है। यहां तक स्टेशन अधीक्षक का कमरा भी मानक के अनुसार नहीं है। सब कुछ यूं ही चल रहा है। अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इस पर डिवीजन कमर्शियल मैनेजर राहुल राय ने बताया कि अस्पतालों के  नाम और डॉक्टरों के नंबर पैनल व डिप्टी एसएस के कमरे में लिखे गए हैं। लेकिन कमेटी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed