{"_id":"f49cc5a92c3435ee8bbaef352176f4da","slug":"officials-alleges-for-grabbing-fogging-budget-of-faridabad-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः अधिकारियों ने हड़पा फॉगिंग का बजट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः अधिकारियों ने हड़पा फॉगिंग का बजट!
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मलेरिया नियंत्रण के लिए जारी बजट हड़प लिया है। यह आरोप क्षेत्र की एक कॉलोनी के लोगों और दो आरटीआई कार्यकर्ताओं योगेंद्र और राजकुमार ने लगाए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को मामले पर जब सिविल सर्जन से बात करने का प्रयास किया गया तो उल्टे उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ताओं को समझाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी स्वास्थ्य मुख्यालय को दी।
विज्ञापन
राजकुमार और योगेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले कॉलोनी से कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी थी कि यहां काफी मच्छर हो गए हैं। मौसम में बदलाव और ठंडक होने के बाद भी क्षेत्र में वायरल के कई मरीज हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं कई लोगों को मलेरिया अपनी चपेट में ले चुका है। जबकि डेंगू संभावित मरीजों की संख्या भी कम नहीं है। कॉलोनी वासियों ने सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा से कहा कि वह क्षेत्र में फॉगिंग करवा दे।
आरोप है कि सिविल सर्जन डॉ. अरोड़ा ने यह समझाना शुरू कर दिया कि फॉगिंग करवाना सही नहीं है। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि शिकायत मिली है। उचित कार्रवाई की जाएगी।