फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Official ambulances arrived, B.Tech student's death

नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस, बीटेक छात्र की मौत

Thu, 29 May 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 May 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Official ambulances arrived, B.Tech student's death

सिर्फ एक फोन काल पर मरीज तक पहुंचने का दावा करने वाली 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने से इंजीनियरिंग के होनहार छात्र की मौत हो गई। नेपाल का रहने वाला उदम मांझी(21) जिंदल नगर स्थित इंजीनियर कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम में किराये पर रहता था।

विज्ञापन


कालेज में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षा चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ह्दय रोगी होने के कारण तेज दर्द हुआ, साथी छात्रों ने कंट्रोल रूम को फोन किया, जहां से 108 पर फोन कर मदद मांगने की बात कही गई।
विज्ञापन


कई बार काल करने के बाद फोन रिसीव नहीं हो सका। गंभीर हालत में साथी छात्र उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर तब तक काफी दे हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि अगर एंबुलेंस वक्त रहते आ जाती तो छात्र की जान बच सकती थी। कविनगर थाने पहुंचे कालेज प्रबंधक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उदम बीटेक (सिविल) तृतीया वर्ष का छात्र था। वह कालेज का टॉपर था। उदम को दिल की बीमारी थी।

शुक्रवार को परीक्षा होने के कारण वह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कमरे पर पढ़ाई कर रहा था। दर्द की शिकायत होने पर वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आस पास के कमरों में रहने वाले छात्र मौके पर जमा हो गए।


पुलिस और एंबुलेंस को कई बार फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान छात्र की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नेपाल निवासी परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन काठमांडू से फ्लाइट पकड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed