{"_id":"56fd0fe74f1c1b0f14f0012e","slug":"officers-will-give-solutions-of-problems-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी गांव में जाकर करेंगे समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी गांव में जाकर करेंगे समस्याओं का निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के लालपुर गांव में 12 अप्रैल को अधिकारी रात्रि ठहराव करके समस्याओं का निराकरण करेंगे। जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि 1 अप्रैल को तीन बजे सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लालपुर गांव में सुबह 9:00 बजे से समय 5:00 बजे तक प्रशासनिक संबंधित कार्यों का निपटान किया जाएगा। इसमें जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, इंतकाल संबंधी कार्य, जमाबंदी, फर्द, पौधरोपण, हेल्थ कैंप, पेंशन संबंधी कार्यों को मौके पर ही संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी निपटाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान गांव में सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बेहतरीन कलाकार करेंगे। शाम 5:00 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके बाद गांव की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निपटान किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी रात को गांव में ही रुकेंगे और 13 अप्रैल को सुबह गांव के स्वच्छता संबंधी अभियान का जायजा लेंगे।