{"_id":"d709da2e0c950a8477ce9b8fe48ffe08","slug":"officers-rigging-in-election-duty-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों-स्टाफ की चुनाव ड्यूटी में हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों-स्टाफ की चुनाव ड्यूटी में हेराफेरी
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईसी में चुनावी ड्यूटी लगाए जाने की बजाए करीब दो हजार अफसरों और कर्मचारियों के नाम छिपाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
चुनाव कंट्रोल रूम और एनआईसी में चल रहे ड्यूटी फीडिंग कार्य का प्रभार देख रहे अवधेश सिंह यादव के अनुसार करीब साढे़ 14 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी है। सभी विभागों से सूची मांगी थी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर जब उन्होंने एनआईसी में जांच की तो पता चला कि जितनी सूची थीं सभी की फीडिंग कर दी गई है। करीब 10 हजार कर्मचारियों की फीडिंग हो सकी थी, जबकि रजिस्टर में दर्ज कोडिंग के अनुसार एनआईसी को साढे़ ग्यारह हजार से ज्यादा कर्मचारियों के नाम फीड करने को दिए गए थे।
विज्ञापन
पूछताछ की तो एनआईसी कर्मचारी स्पष्ट कोई जवाब नहीं दे पाए। बाद में आनन-फानन में पुरानी फाइल निकालकर नाम फीड करने का काम शुरू कर दिया गया।
विभिन्न विभागों से आई चुनावी ड्यूटी की 2 सीडी ब्लैंक हैं। अधिकारी का कहना है कि ऐसा भी संभव है कि इन सीडी के डाटा को खुद ही किसी व्यक्ति ने डिलीट कर दिया हो। इस मामले की भी जांच की जा रही है।