{"_id":"68c05993100f72d558099d2d","slug":"officers-doing-excellent-work-will-be-rewarded-cm-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-104244-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों को मिलेगा पुरस्कार : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों को मिलेगा पुरस्कार : सीएम
विज्ञापन
- राजस्व अधिकारियों को सरकार का चेहरा बताते हुए उनके कामकाज की तारीफ की
- अतिक्रमण हटाने और जनसुनवाई को लेकर दिये सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्व अधिकारियों को सरकार का चेहरा बताते हुए उनके किए गए कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों ने शानदार काम किया। सीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीएम, एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार को जल्द वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में डीएम, एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य सचिव धमेंद्र, डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि उनकी ईमानदारी और मेहनत से सरकार की साख बनती है। उन्होंने डीएम चैतन्य, अमोल श्रीवास्तव और जी सुधाकर की खासा तारीफ की। सीएम ने घोषणा की कि जल्द ही वार्षिक पुरस्कार शुरू किए जाएंगे, जिसमें बेस्ट डीएम, एसडीएम और विभागों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से व्यवस्था करने और सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात पर ध्यान देने को कहा।
अतिक्रमण और जनसुनवाई पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाने, बाउंड्री वॉल बनाने और भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं। साथ ही, हर जिले में नियमित जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने और लंबित प्रमाणपत्रों का जल्द निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन
सीएम ने मांगी बाढ़ प्रभावितों की सूची
सीएम ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट अभियान को दिल्ली में लागू करने के लिए हर जिले की खासियत और उत्पाद की पहचान कर मार्केटिंग करने को कहा।