फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   officer of PM office who went to shelter of Palwal s baba created a stir

Delhi: पलवल के बाबा की शरण में गए एक अधिकारी, पीएम कार्यालय में मचा हड़कंप, जानें- पूरा मामला

Thu, 22 Dec 2022 06:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Dec 2022 06:13 AM IST
सार

अधिकारी के गायब होने की खबर फैलने से प्रधानमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी मोबाइल, वाहन व अन्य कागजात छोड़कर चले गए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना संसद मार्ग थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
officer of PM office who went to shelter of Palwal s baba created a stir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के नाॅर्थ ब्लाॅक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी सब कुछ छोड़कर पलवल के बाबा की शरण में चले गए। इसके बाद बाबा के साथ वृंदावन के आश्रम में भक्ति में लीन हो गए। 

विज्ञापन


अधिकारी के गायब होने की खबर फैलने से प्रधानमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी मोबाइल, वाहन व अन्य कागजात छोड़कर चले गए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना संसद मार्ग थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो अधिकारी वृंदावन के आश्रम में मिल गए। नई दिल्ली जिला डीसीपी प्रणव तायल ने अधिकारी के मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, राजपत्रित अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत काम करने वाले डीओपीटी विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन


वह सोमवार रात 12 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा। रात में उन्हें पूरे नाॅर्थ ब्लाॅक में तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिले। डीओपीटी के अवर सचिव राजेश ने इसकी सोमवार रात करीब 12:30 बजे दिल्ली पुलिस को 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस को जांच में राजपत्रित अधिकारी का मोबाइल ऑफिस में ही मिल गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि अधिकारी पलवल के बाबा को मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इसके बाद पुलिस ने बाबा के बारे में पता किया। पता लगा कि अधिकारी बाबा के पास पलवल गए थे, फिर वृंदावन के आश्रम में चले गए। पुलिस ने जानकारी पाकर परिजन अधिकारी को लेने मंगलवार शाम वृंदावन पहुंच गए और घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed