फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Office time may change in Odd-even rule, Anil Baijal gives advice to Kejriwal

सम-विषम : बदल सकता है सरकारी दफ्तरों का समय, उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दी यह सलाह

Wed, 25 Sep 2019 10:39 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 25 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Office time may change in Odd-even rule, Anil Baijal gives advice to Kejriwal
अनिल बैजल - फोटो : Social Media (File Photo)

राजधानी में इस बार सम-विषम योजना के दौरान दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के दफ्तर आने और जाने के समय में बदलाव हो सकता है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस संभावना पर काम करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने भी उपराज्यपाल की सलाह पर काम करने की सहमति जताई है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज निवास में उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने 4-15 नवंबर के बीच प्रस्तावित सम-विषम योजना की जानकारी दी। केजरीवाल ने बताया कि दिवाली के नजदीक दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों में पराली जाने से समस्या बढ़ जाती है। इससे दिल्ली वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने नवंबर के पहले सप्ताह से पंद्रह दिनों के लिए सम- विषम योजना लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बैजल से गुजारिश की कि वह अपने अधीन विभागों को निर्देश जारी कर यह तय करवाएं कि योजना लागू करने में वह सरकार का सहयोग करें। इससे दिल्ली वालों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही योजना सही तरीके से लागू हो सकेगी।

उपराज्यपाल अनिल बैजल के मुताबिक, मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा है कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों समेत सभी सरकारी संस्थानों के खुलने और बंद होने का समय एक ही रहता है। इससे सड़कों पर जाम लगता है। ऐसे में दिल्ली सरकार ऑफिस के खुलने और  बंद होने के समय में बदलाव की संभावना पर भी काम करे।

इस पर मुख्यमंत्री का कहना है कि उपराज्यपाल ने सम-विषम योजना में सहयोग का भरोसा दिया है। साथ ही सलाह दी है कि सरकारी दफ्तरों के खुलने और बंद होने के समय में भी बदलाव किया जाए। दिल्ली सरकार निश्चित तौर पर इसे लागू करेगी।

दो लाख कर्मी हैं दिल्ली सरकार के अधीन

दिल्ली सरकार के अधीन करीब दो लाख अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं। दफ्तर खुलने और बंद होने का समय नौ से छह बजे के बीच है। एक ही समय में दफ्तर खुलने और बंद होने से अचानक सड़कों पर वाहनों पर संख्या बढ़ जाती है।

इससे कई बार जाम के हालात बन जाते हैं। इससे बचने के लिए दफ्तरों के समय में बदलाव की संभावना पर दिल्ली सरकार काम करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed