दिल्ली में 15 अप्रैल से लागू होगा ऑड ईवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता से मांगी गई राय के आधार पर ये फैसला किया और खुद इसकी जानकारी दी।
सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले का अगला फेज 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगा। ऑड ईवन में महिलाओं के लिए छूट जारी रहेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन को फिलहाल स्थायी तौर पर लागू नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने बताया कि फॉर्मूले पर जनता की राय के लिए दिल्ली में कुल 276 मोहल्ला सभाएं की गई जिनमें से 275 सभाओं ने ऑड ईवन का समर्थन किया। इन सभाओं के अनुसार 81 फीसदी लोग दिल्ली में फॉर्मूले के पक्ष में है।
जनमत संग्रह के आधार पर सरकार ने लिया फैसला
उन्होंने दिल्ली सरकार को मिली राय को मिस कॉल, ई-मेल और वेबसाइट पर मिले प्रतिक्रिया के आंकड़ों को भी स्पष्ट किया। केजरीवाल ने कहा है कि सरकार को वेबसाइट पर 29076, 1 लाख से ज्यादा मिस्ड कॉल और लगभग साढ़े नौ हजार ई-मेल मिले।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑड ईवन पर ये फैसला सरकार द्वारा कराए गए जनमत संग्रह की रिपोर्ट आधार पर किया गया है। हालांकि उन्होंने इस फैसले पर संभावित बदलाव की बाद भी स्वीकार की।
गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूले को फिर से लागू करने के लिए जनता की राय मांगी थी। इस मामले में लाखों लोगों ने अपनी राय भेजी है। सबसे पहले सरकार ने इसे 1 जनवरी से 15 जनवरी तक लागू किया था।