{"_id":"5d89a4688ebc3e939e4701a7","slug":"odd-even-scheme-cng-vehicles-have-to-take-new-cng-stickers-decides-delhi-government-full-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑड-इवन योजनाः सीएनजी वाहन हैं तो हो जाएं सावधान, पढ़ें पुराना स्टीकर होगा मान्य या चलेगा नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑड-इवन योजनाः सीएनजी वाहन हैं तो हो जाएं सावधान, पढ़ें पुराना स्टीकर होगा मान्य या चलेगा नया
Tue, 24 Sep 2019 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
लगवाने होंगे नए सीएनजी स्टीकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आगामी 4 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए सम-विषम योजना की शुरुआत होगी। पिछले दो बार की तरह इस बार भी इस योजना के तहत सीएनजी वाहनों के किसी भी नंबर को हर दिन चलने की अनुमति होगी, लेकिन इसमें थोड़ा सा पेंच है।
विज्ञापन
दरअसल नवंबर में शुरू हो रही सम-विषम योजना में पुराने सीएनजी स्टीकर मान्य नहीं होंगे। यानी अगर आपकी गाड़ी पर पुराना सीएनजी स्टीकर लगा है तो आपको नया स्टीकर लेना पड़ेगा। इस बार दिल्ली सरकार नए सिरे से सीएनजी स्टीकर बांटेगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यह फैसला सोमवार को हुई अधिकारियों की बैठक में लिया।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत ने सोमवार को सम-विषम की तैयारियों को लेकर बैठक की। हर बार की तरह इस बार भी सम-विषम योजना में सीएनजी वाहनों को इस योजना से छूट दी गई है। जब पहली बार यह योजना लागू हुई थी तब दिल्ली सरकार ने बड़ी संख्या में सीएनजी स्टीकर बांटे थे। जब दोबारा इस योजना को लागू किया गया तो पुराने वाले स्टीकर मान्य किए गए थे।
विज्ञापन
हालांकि इस बार सरकार ने फैसला लिया है कि पुरानी इस बार पुराने स्टीकर मान्य नहीं होंगे। इनकी जगह पर सरकार नए स्टीकर बांटेगी जो मान्य होंगे। जिनकी गाड़ी पर पुराने सीएनजी स्टीकर लगे होंगे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है। स्टीकर दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में पंजीकृत सीएनजी ईंधन से चलने वाले वाहनों को भी मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली में करीब 15 लाख सीएनजी चालित वाहन हैं।