फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even can give tension to school kids, problems with buses

अगर स्कूल ड्रेस में होंगे बच्चे तो ऑड ईवन से मिलेगी आपकी कार को छूट

Wed, 06 Apr 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
odd even can give tension to school kids, problems with buses

दिल्ली में 15 अप्रैल से ऑड-ईवन स्कीम दोबारा शुरू हो रही है और अभी तक स्कूली बसों को लेकर असमंजस बना ही हुआ है। 

विज्ञापन


इस दुविधा को लेकर दिल्ली सरकार ने कह दिया है कि सुबह 8 बजे तक स्कूलों में डीटीसी की बसें जाएंगी। हालांकि सरकार ने तो कह दिया है कि डीटीसी की बसें स्कूलों में जाएंगी लेकिन स्कूलों के पास जो सर्कुलर पहुंचा है, वह इसके एकदम उलट है।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों की संस्था दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट असोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन का कहना है कि डीटीसी की ओर से उन्हें अब तक सिर्फ ये बताया गया है कि ऑड ईवन के दौरान वह बसें नहीं दे पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है कि 15 अप्रैल से शुरु होने वाले ऑड ईवन के तहत उन गाड़ियों को भी छूट दी जाएगी जिनमें स्कूल ड्रेस पहने बच्चे होंगे।

odd even can give tension to school kids, problems with buses
गोपाल राय

इधर परिवहन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि स्कूलों को डीटीसी बसें इस शर्त के साथ दी जाएंगी कि वे 8 बजे तक फ़ील्ड पर आ जाएं।

बता दें कि डीटीसी करीब 50 बड़े स्कूलों में करीब 800 बसें भेजती है जिसमें हज़ारों बच्चे सफ़र करते हैं।

मालूम हो कि जब 1 जनवरी से पहली बार ऑड-ईवन नियम लागू किया गया था तो दिल्ली सरकार ने 15 दिन के लिए राजधानी के स्कूलों को बंद कर दिया था। लेकिन इस बार स्कूल बंद नहीं किए जा रहे जिसकी वजह से दूसरे चरण में ऑड-ईवन को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed