फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even again made successful on second working day in delhi

ऑड ईवन दोबारा : पहले वर्किंग डे से सबक लेकर सरकार ने दूसरा दिन बनाया सफल

Thu, 21 Apr 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 08:01 PM IST
सार

  • बार्डर एरिया के अलावा कुछ स्थानों पर पीक ऑवर्स में बस व जाम की दिक्कत, दुपहर में सड़कों पर सरपट दौड़ी बस 
  • परिवहन मंत्री ने डीटीसी, मेट्रो और ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को व्यवस्था जांचने का दिया था निर्देश, कार्रवाई की दी थी चेतावनी

विज्ञापन
odd even again made successful on second working day in delhi
- फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

राजधानी में दूसरे चरण के सम-विषम फॉर्मूले के बीच पहले वर्किंग डे यानी सोमवार को मिली आलोचना से सबक लेने के चलते सरकारी तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को दूसरा वर्किंग डे पड़ने पर पर योजना सफल रही।

विज्ञापन


हालांकि बार्डर एरिया के साथ दिल्ली में कुछ स्थानों पर पीक ऑवर्स में बस व जाम की दिक्कत की सूचना भी आयी। लेकिन कुल मिलाकार यात्रियों को दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस मिलती रही।
विज्ञापन


यात्रियों ने पहले दुपहर को बस न मिलने की शिकायत की थी लेकिन इस बार एक से चार बजे के बीच सड़कों पर सभी रूट की बस दिखीं। हालांकि सफलता परिवहन मंत्री के एक्शन मोड के चलते मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम-विषम के दूसरे चरण के दूसरे वर्किंग डे पर यात्रियों को मेट्रो ट्रेन व डीटीसी बस मिलने के साथ सड़कों पर जाम की दिक्कत न हो, उसके लिए परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बुधवार रात ही डीएमआरसी, डीटीसी, ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि वे सुबह टाइम से सड़कों पर जाकर व्यवस्था देखें। यदि कहीं कोई गड़बड़ हुई तो फिर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। क्योंकि यात्रियों की दिक्कत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

बदरपुर, अप्सरा, सिंघु, नोएडा बार्डर पर दिक्कत

odd even again made successful on second working day in delhi
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

गोपाल राय  सरकारी अधिकारियों के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में उतार रखा था ताकि सड़कों से सीधा लाइव उनके पास पहुंचे। इसी के चलते उन्होंने शिकायतों के लिए उन्होंने टिवटर का सहारा लिया, ताकि  वे सीधे समाधान करवा सकें।

गोपाल राय ने समस्या के लिए ट्वीट करने की भी यात्रियों को सलाह दी है। दिल्ली मेट्रो में रोजाना की तरह भीड़ दिखी लेकिन यात्रियों को फ्रेक्वेंसी अधिक होने पर ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जबकि डीटीसी के कुछ रूट खाली तो अन्य में यात्री मिलते रहे।

राजधानी को एनसीआर से जोड़ने वाले बदरपुर, अप्सरा, सिंघु, नोएडा बार्डर यात्रियों को बस न मिलने और जाम की दिक्कत हुई है। यहां पर बस समय पर न मिलने के चलते यात्री टैक्सी बुक करवाकर राह आसान करते दिखे। बार्डर पर एनसीआर की बस सेवा कम और फ्रीकवेंसी अधिक होने के कारण यात्रियों को दिक्कत आयी। 

आनंद विहार, कश्मीरी गेट, आईएसबीटी से दोगुना किराया वसूल रहे ऑटो 
आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां आईएसबीटी में यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। क्योंकि सम-विषम के बीच यात्रियों की परेशानी और गर्मी के चलते बस समय पर न मिलने के कारण ऑटो और टैक्सी किराये पर ली जा रही हैं।

हालांकि इन स्थानों पर यात्रियों को दोगुना किराया लिया जा रहा है। तीनों आईएसबीटी के बाहर ऑटो और टैक्सी चालकों की मनमानी रोकने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग के कोई अधिकारी नहीं होते हैं। वहीं, प्रीप्रेड बूथ में भी किराया अधिक बताया जाता है और लग्गैज के नाम पर भी यात्रियों को लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed