फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   October was the hottest in delhi since 1951

73 साल बाद अक्तूबर रहा सबसे गर्म: इस वजह से मौसम में आया इतना बदलाव; कुछ ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का तापमान

Fri, 01 Nov 2024 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार चार नवंबर के बाद से उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
October was the hottest in delhi since 1951
राजधानी में वर्ष 1951 के बाद अक्तूबर सबसे गर्म रहा - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में वर्ष 1951 के बाद अक्तूबर सबसे गर्म रहा। कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने और कड़ी धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। अक्तूबर में सफदरजंग केंद्र का औसत अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो बीते कुछ सालों में कभी इतना नहीं रहा। 1951 में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 1930 और 1938 में औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। नवंबर की शुरुआत हो चुकी है और शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिम विक्षोभ नहीं आने से अभी गर्मी सता ही रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार चार नवंबर के बाद से उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहेगा। इस कारण सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास होगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।

विज्ञापन

एक सप्ताह का पूर्वानुमान तापमान

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2 नवंबर 34.0 डिग्री 19.0 डिग्री
3 नवंबर 33.0 डिग्री 18.0 डिग्री
4 नवंबर 33.0 डिग्री 18.0 डिग्री
5 नवंबर 32.0 डिग्री 16.0 डिग्री
6 नवंबर 33.0 डिग्री 16.0 डिग्री
7 नवंबर 32.0 डिग्री 16.0 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed