{"_id":"5e8fb5348ebc3e773f30b8f4","slug":"objection-to-the-column-of-markaz-patients-in-delhi-health-bulletin","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः स्वास्थ्य बुलेटिन में मरकज के मरीजों के कॉलम पर एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः स्वास्थ्य बुलेटिन में मरकज के मरीजों के कॉलम पर एतराज
Fri, 10 Apr 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
डॉ. जफरुल इस्लाम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली सरकार की तरफ से जारी होने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़े आधिकारिक आंकड़ों में तब्लीगी जमात के मरीजों का अलग से जिक्र होने पर एतराज जताया है। आयोग ने इस बारे में दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इस तरह की चीजों से इस्लामोफोबिया के एजेंडे को बढ़ावा मिल रहा है। लिहाजा संप्रदाय के आधार पर दिए जाने वाले कॉलम को हटाया जाए।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने पत्र में कहा है कि दिल्ली सरकार रोज कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की लिस्ट जारी करती है। इसमें अलग से मरकज का कॉलम होता है। इससे इस्लामोफोबिया के एजेंडे को बढ़ावा मिल रहा है। यह देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के सामाजिक बहिष्कार पर आक्रमण की वजह बन रहा है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ऐसा ही एक वाकया हुआ है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि इस तरह की आंकड़ेबाजी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी संज्ञान में लिया है। संगठन ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का धार्मिक या दूसरे किसी तरह से भेदभाव न किया जाए। आयोग ने इस कॉलम को हटाने की मांग भी दिल्ली सरकार से की है।
विज्ञापन