ओबामा के आने से इस शहर को हो सकता है बड़ा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से साइबर सिटी को बड़ा फायदा हो सकता है। गुड़गांव में कई अमेरिकी कंपनियां हैं। 25 जनवरी को इनके सीईओ की अमेरिका से आए बिजनेस प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात होनी है।
गुड़गांव में कारोबार के विस्तार और नए निवेश पर मंथन होने की संभावना है। कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इससे गुड़गांव को काफी फायदा होने की उम्मीद है।
कॉरपोरेट हब साइबर सिटी में देश-विदेश की कई कंपनियां हैं। इसमें अमेरिकी कंपनियों की संख्या अच्छी खासी है। राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस दौरे से एक बार फिर से चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है।
काफी समय से निवेश की बाट जोह रहे गुड़गांव को फिर से बेहतरी की उम्मीद बंधी है। गुड़गांव में राष्ट्रपति ओबामा के प्रतिनिधिमंडल के गुड़गांव में आने का सिलसिला भी तेज हो गया है। ऐसे में गुड़गांव की उम्मीद और परवान चढ़ रही है।
25 जनवरी को मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल
आईटी और टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी हाइटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि गुड़गांव में अमेरिकी कंपनियों के सीईओ को दिल्ली बुलाया गया है।
यह सभी 25 जनवरी को राष्ट्रपति ओबामा के बिजनेस प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। इसमें आईबीएम, डेलोइट, एपपी और सिस्को जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
इन सभी के अधिकारियों को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। यादव ने बताया कि इस बैठक के दौरान गुड़गांव में इन कंपनियों के विस्तार और नए निवेश के बारे में चर्चा होने की संभावना है। अगर सब ठीक रहा तो गुड़गांव एक बार फिर से चमक जाएगा।