{"_id":"6a610f9bcd56dbb52b0706f4","slug":"nursery-watchman-abducted-held-captive-and-assaulted-case-registered-against-13-named-accused-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113885-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नर्सरी चौकीदार का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट, 13 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नर्सरी चौकीदार का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट, 13 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव पल्ला में एक नर्सरी चौकीदार का कथित रूप से अपहरण कर बंधक बनाने, बेरहमी से मारपीट करने और हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव पल्ला निवासी रफीक पुत्र तौफीक, जो एक नर्सरी में चौकीदार है, ने शिकायत में बताया कि 16 जून 2026 को शाम करीब पांच बजे गांव के साजिद, हारून, जग्गू, लियाकत, सम्मी, आरिफ, आसिफ, नफीस, सहाबुद्दीन उर्फ सापू, नस्सू, मुस्कान, नसीमा और तब्बसुम सहित अन्य लोग नर्सरी पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट की और जबरन पिकअप वाहन में डालकर आरिफ के घर ले गए। शिकायत के अनुसार वहां उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। आरोप है कि आरिफ ने बंदूक की बट से उसके माथे पर वार किया, जबकि साजिद ने लोहे की रॉड से हमला किया। अन्य आरोपियों ने डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह और बाद में शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में रफीक के शरीर पर छह चोटें दर्ज हुईं, जिनमें एक चोट को डॉक्टर ने गंभीर और शेष पांच को साधारण बताया है। उपचार और चिकित्सकीय राय मिलने के बाद पीड़ित ने 21 जुलाई को लिखित शिकायत दी। जांच अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।