{"_id":"61b84d60b210f7353b139d9d","slug":"nursery-admission-some-schools-set-20-marks-for-vaccine-in-their-standards","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: कुछ स्कूलों ने अपने मानकों में वैक्सीन के लिए 20 अंक तय किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: कुछ स्कूलों ने अपने मानकों में वैक्सीन के लिए 20 अंक तय किए
Tue, 14 Dec 2021 01:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:24 PM IST
सार
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दाखिले में दिला सकती है फायदा। कुछ स्कूलों ने अपने मानकों में वैक्सीन के लिए 20 अंक तय किए। अंतिम तिथि 7 जनवरी निजी स्कूलों में कल से मिलने शुरु होंगे फॉर्म। कुछ जगह ऑफलाइन, कुछ जगह ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड काल में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके अभिभावकों केलिए नर्सरी में दाखिले की राह आसान हो सकती है। कुछ स्कूलों ने अपने मानकों में वैक्सीन केलिए 20 अंक तय किए हैं। ऐसे में अभिभावकों की दोनों डोज बच्चे को दाखिले में लाभ दे सकती है। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल ने अपने दाखिला मानक में वैक्सीन की दोनों डोज को एक मानक बनाया है। वहीं यदि किसी अभिभावक ने कोरोना काल के समय मे देश के लिए काम किया उन अभिभावकों को 10 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के करीब 1700 निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ बुधवार से शुरु होने जा रही है। दाखिले शुरु होने से पहले 14 दिसंबर तक स्कूलों को अपने मानक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। जहां कुछ स्कूलों ने अपने मानक जारी कर उन्हें अपलोड करना शुरु कर दिया है। वहीं कुछ स्कूल जल्द ही अपलोड करेंगें। स्कूलों केदाखिला मानकों को देखें तो विद्या बाल भवन सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने अपने मानकों को अपलोड कर दिया है। स्कूल ने नेबरहुड(पड़ोस) केलिए 40 अंक, सिबलिंग केलिए 10 अंक, गर्ल चाइल्ड को 10 दिए हैं। इसकेअलावा जिन अभिभावकों ने कोविड-19 में दोनों वैक्सीन लगवाई हुई है उनको 20 अंक दिए हैं, जबकि देश के लिए काम करने वाले अभिभावकों केलिए 10 अंक तय किए हैं।
विज्ञापन
स्कूल केप्रिंसिपल डॉ सतबीर शर्मा ने बताया कि अभिभावकों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने के लिए वैक्सीन के 20 अंक को मानक में शामिल किया है। एक तरह से हम अभिभावकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे कि बच्चे सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि कोविड के समय में डॉक्टर, पुलिस, और हेल्थवर्कर जिनकी ड्यूटी लगी थी और उनको सर्टिफिकेट मिला है, उन्हें ही देश के लिए काम करने वाले मानक के तहत 10 अंक दिए जाएंगे। वहीं स्कूलों में अभिभावकों को फॉर्म भरने के लिए ज्यादा दौड़ भाग नहीं करनी होगी। दरअसल कुछ स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म व कुछ स्कूलों में ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
मूल जन्म प्रमाणपत्र की तीन चार कॉपी निकलवा लें
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि अभिभावकों को दस्तावेज तैयार करने होंगे। अभिभावकों को मूल जन्मप्रमाण पत्र की तीन चार कॉपी निकलवानी होगी। वहीं बच्चों के नाम का आधार कार्ड भी बनवाना होगा। यदि किसी ने आधार के लिए आवेदन भी किया है तो उसका स्लिप चल जाएगा। इसकेसाथ ही कई स्कूल बच्चों के वैक्सीनेशन कार्ड भी मांगते हैं। साथ ही बच्चे का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जरुरी है। वहीं एकल अभिभावक, एकल कन्या व एकल बच्चे का शपथ पत्र भी अनिवार्य है।
नर्सरी दाखिले का शेड्यूल
दाखिले के लिए फॉर्म मिलने शुरु होंगे 15 दिसंबर
फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 07 जनवरी
आवेदन करने वालों की सूची 21 जनवरी
सभी बच्चों की अंकों के साथ सूची 28 जनवरी
पहली सूची(प्रतीक्षा सूची के साथ) 04 फरवरी
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान 05-12 फरवरी
दूसरी सूची(प्रतीक्षा सूची के साथ) 21 फरवरी
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान 22-28 फरवरी
यदि अन्य कोई सूची जारी करनी हो 15 मार्च
दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि 31 मार्च