फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery admission process begins on August 19.

19 से शुरू होगी नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया

Mon, 18 Aug 2014 09:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Aug 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
Nursery admission process begins on August 19.

डीपीएस राजनगर के साथ ही महानगर के प्रमुख पब्लिक स्कूलों में सत्र 2015-16 के लिए नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


महानगर में सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध 130 प्राइवेट स्कूलों में करीब 15 हजार सीटें हैं।

ऐसे में टॉप स्कूलों में बच्चे के प्रवेश के लिए अभिभावकों की टेंशन बढ़ने लगी है। सबसे पहले डीपीएस राजनगर में 19 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

गुरुकुल, डीपीएसजी, डीपीएस एचआरआईटी, रायन इंटरनेशनल और सिल्वर लाइन स्कूल में सितंबर के पहले हफ्ते से दाखिले शुरू हो सकते हैं।

सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध शहर के कई नामचीन स्कूलों में सीमित सीटों पर काफी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने की परेशानी को देखते हुए स्कूलों ने पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर एडमिशन देने की बात कही है।
विज्ञापन


गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स ने बताया कि नर्सरी में सीमित सीटें और रजिस्ट्रेशन की तादात अधिक होने की परेशानी से बचने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायन इंटरनेशनल की प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते में नर्सरी में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

स्कूल सीटें रजिस्ट्रेशन
डीपीएस राजनगर 180 19 अगस्त से
जीडी गोयनका स्कूल -- 19 अगस्त से
गुरुकुल स्कूल 100 01 सितंबर से
डीपीएस एचआरआईटी 60 सितंबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित
रायन इंटरनेशनल 300 सितंबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित
डीपीएसजी 100 सितंबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित
सिल्वर लाइन स्कूल 250 सितंबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed