फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission Application forms will not be submitted after December 15th

Nursery Admission: ध्यान दें इस तारीख के बाद नहीं होंगे फॉर्म जमा, वक्त बीता तो बच्चे का साल हो जाएगा खराब

Mon, 04 Dec 2023 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 10:00 PM IST
सार

Nursery Admission: माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति अरोड़ा ने बताया कि नर्सरी दाखिले के लिए छात्र की जन्म तिथि व पते का होना जरूरी है। इसके लिए वह जन्म प्रमाण पत्र का प्रणाम देकर दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Nursery Admission Application forms will not be submitted after December 15th
गुदिल्ली में नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निजी स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में आवेदन फॉर्म स्कूल में जमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अभिभावकों को सलाह है कि वह समय से फार्म जमा करा दें। तयशुदा समय के बाद कोई फार्म जमा नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को यह सुविधा 15 दिसंबर रात 12 बजे तक मिलेगी। जबकि ऑफ लाइन फॉर्म स्कूल टाइम में ही जमा होगा।

विज्ञापन

मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य डॉ निशांत ने बताया कि स्कूलों में नर्सरी दाखिला को लेकर अभिभावक लगातार आ रहे हैं। ऐसे में कई लोग हैं, जो आखिरी समय में दाखिला फॉर्म जमा कराते हैं। उन्हें ध्यान देना होगा कि अगर वह 15 दिसंबर के बाद फॉर्म देंगे तो उसे माना नहीं जाएगा। डॉ निशांत ने बताया कि उनके स्कूल में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में दाखिला फॉर्म भरा जा रहा है। ऐसे में ऑनलाइन फॉर्म की संख्या 153 है। जबकि ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भरने वालों की संख्या 212 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर तक देना होगा सीटों का ब्योरा
निजी स्कूलों को आठ दिसंबर तक सीटों का ब्योरा शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। कोई भी स्कूल सीटों की जानकारी छिपा नहीं सकता है। शिक्षा निदेशालय का आदेश है कि प्रवेश स्तर की कक्षाओं की सीटों की संख्या पिछले तीन शैक्षणिक सत्र की उच्चतम संख्या से कम नहीं होना चाहिए। स्कूलों को आठ दिसंबर तक प्रत्येक कक्षा की कुल सीटें, सामान्य श्रेणी की कुल सीटें और 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग की सीटों का ब्योरा देना होगा। इसके बाद शिक्षा निदेशक 19 दिसंबर तक स्कूलों की ओर से घोषित सीटों को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध कराई जानकारी की तुलना करेंगे और सीटों की पूर्णता से लेकर सीटों की गणना का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन

आधार कार्ड के बिना भी हो जाएगा दाखिला
माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति अरोड़ा ने बताया कि नर्सरी दाखिले के लिए छात्र की जन्म तिथि व पते का होना जरूरी है। इसके लिए वह जन्म प्रमाण पत्र का प्रणाम देकर दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड के बिना भी उनके बच्चे का दाखिला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed