फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nurse got beaten in bk hospital faridabad

मरीज की सास ने नर्स को जड़ा थप्पड़

Sat, 02 Aug 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Aug 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
nurse got beaten in bk hospital faridabad

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में मारपीट का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की सास द्वारा स्टाफ नर्स को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


महिला के परिजनों ने नर्स पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें-छेड़छाड़ का विरोध किया तो परिवार पर हमला
विज्ञापन


बल्लभगढ़ की रहने वाली सुनीता को शुक्रवार को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनीता ने यहां एक बच्चे को जन्म दिया। नर्सिंग सिस्टर सुषमा का आरोप है कि शनिवार को दोपहर में वह बेड की चादर बदलने के लिए गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मरीज के परिजन से कहा कि बेड से थोड़ी देर नीचे उतर जाए। आरोप है कि इसी बात पर सुनीता की सास लड़ने लगी। इसके बाद उन्होंने सुषमा को थप्पड़ मार दिया है।


पढ़ें: पानी के अंदर मुंह दबाकर की हत्या

जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि नर्सिंग सिस्टर ने बेहद बदतमीजी से उन्हें व जच्चा-बच्चा को बेड से उतरने को कहा। जब वे इस बात का विरोध करने लगी तो उन्होंने हाथापाई शुरू दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोई स्टाफ ढंग से बात नहीं करता है। मामले के बाद अस्पताल में काफी हंगामा हो गया। नर्स के समर्थन बीके का स्टाफ खड़ा हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में नर्सिग सिस्टर की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed