फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Number of passengers in Namo Bharat train reduced from ten to five thousand

Rapidex : दस से पांच हजार पर सिमटी नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या, प्रीमियम कोच में और बुरा हाल

Fri, 03 Nov 2023 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 05:19 AM IST
सार

शुरुआत के पहले दो दिन 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया था। वहीं, प्रीमियम कोच में यात्रियों की संख्या स्टैंडर्ड कोच के मुकाबले काफी कम है।

विज्ञापन
Number of passengers in Namo Bharat train reduced from ten to five thousand
rapid metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में यात्रियों की संख्या 10 हजार से पांच हजार पर सिमट गई है। शुरुआत के पहले दो दिन 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया था। वहीं, प्रीमियम कोच में यात्रियों की संख्या स्टैंडर्ड कोच के मुकाबले काफी कम है।

विज्ञापन


21 अक्तूबर से साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। 17 किलोमीटर की दूरी के संचालन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। छह कोच की नमो भारत ट्रेन संचालन के दौरान महिलाओं की कोच सहित तीन कोच एकदम खाली दिखा जबकि कुछ में यात्री बैठे मिले।
विज्ञापन


स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो प्रीमियम कोच में पांच से छह यात्री ही बाहर निकल रहे थे। यही हाल दुहाई डिपो से साहिबाबाद की तरफ आने वाले ट्रेन का रहा। मुरादनगर, मेरठ जाने वाले यात्रियों को अभी परेशानी हो रही है। यात्री मोनू ने बताया कि अभी नमो भारत ट्रेन का मेरठ तक संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा के दौरान समय की बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले यात्री
नमो भारत ट्रेन संचालित होने से समय की बचत हो रही है। व्यवस्था काफी बेहतर होने से मेरा रोज का सफर मजेदार कट रहा है।
- रामपाल सिंह, वसुंधरा

अभी ट्रेन की कई कोच खाली है। 
मेरठ तक संचालन शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। दुहाई डिपो, दुहाई तक सफर करने के बाद बाहर से ऑटो या बस की सवारी करनी पड़ रही है।
- करन, मुरादनगर

रैपिडएक्स स्टेशन से ऑटो और बस फीडर को नहीं मिल रही सवारी
रैपिडएक्स स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई बस और ऑटो फीडर को सवारी नहीं मिल रही हैं। दिल्ली के आनंद विहार से आने वाली डीटीसी बस खाली जा रही हैं। संचालन के 13 दिन बीत जाने के बाद भी डीटीसी बस और ऑटो में सवारी नहीं मिल रही है। सीईओ संजय कुमार का कहना है कि शुरुआती दौर में सभी स्टेशन के बाहर 10-10 ऑटो लगने थे, मगर अभी यात्रियों की कमी होने से एक-एक ऑटो लगाए गए हैं। 


छह माह में मेरठ तक चलेगी ट्रेन 
शुरुआत के दिनों में 10 हजार यात्रियों ने सफर किया था। इसके बाद यात्रियों की संख्या में उतार चढ़ाव हो रहा है। 5-6 हजार यात्री रोज सफर कर रहे हैं। अभी 17 किलोमीटर के लिए ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। अगले छह माह में मेरठ साउथ तक कुल 42 किलोमीटर नमो भारत का संचालन शुरू होगा। इसके बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
- पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed