{"_id":"88d5358409af589d8aaf1984322a59f9","slug":"number-next-month-next-year-will-get-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने नंबर, अगले साल मिल जाएगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने नंबर, अगले साल मिल जाएगा घर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल होने वाले 5000 आवेदकों के लिए खुशखबरी है। जीडीए ने इन फ्लैट्स के नंबर ड्रा की तैयारी तेज कर दी है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से नंबर ड्रा की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
अगले साल तक लोगों को सस्ते फ्लैट्स भी मिलने लगेंगे। नंबर ड्रा के लिए जीडीए अधिकारियों ने बिल्डरों से फ्लैट्स निर्माण की सूची तलब की है।
करीब एक हजार फ्लैट्स का ही निर्माण समय से पीछे चल रहा है। नंबर की ड्रा होने की खबर सात जून 2014 को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
12 जून को बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम का ड्रा संपन्न हुआ था। 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी श्रेणी के फ्लैट्स के सफल आवेदकों को नंबर आवंटित करने के लिए निर्माणाधीन फ्लैट्स की सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
सूची के मुताबिक हाईटेक सिटी, क्रासिंग्स रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन आदि जगहों पर करीब 4000 फ्लैट्स का निर्माण तेजी से जारी है।
इनमें से कई प्रोजेक्ट के फ्लैट्स का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब एक हजार फ्लैट्स का निर्माण धीमी गति से होने की बात सामने आई है।
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि आवंटित किए जाने वाले सभी 5000 फ्लैट्स की सूची तैयार कर ली गई है। मौके पर इनका निर्माण तेजी से जारी है।
करीब एक हजार फ्लैट्स का निर्माण धीमा चल रहा है। इसके लिए बिल्डर से सूची और निर्माण की प्रगति मांगी गई है। जल्द ही सफल आवेदकों को उनके घरों का नंबर अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन